प्रयागराज, जुलाई 19 -- Prayagraj News: शहर उत्तरी से लगातार दो बार के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने खेल जगत में एक नई उपलब्धि अपने नाम कर ली है। 90 के दशक में ताइक्वांडो खिलाड़ी रहे हर्षवर्धन बाजपेई को विश्व ताइक्वांडो मुख्यालय कुकीवॉन (दक्षिण कोरिया) की ओर से ब्लैक बेल्ट की आधिकारिक डिग्री प्रदान की गई है। इसके साथ ही वह उत्तर प्रदेश के पहले ऐसे विधायक बन गए हैं, जिन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है।सम्मान का समारोह यह सम्मान उन्हें रविवार को प्रयागराज ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 9वीं इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 के उद्घाटन समारोह के दौरान प्रदान किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ उप शिक्षा निदेशक कार्यालय परिसर स्थित सभागार, सिविल लाइंस में हुआ, जहां खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल अधिकारियों की उपस्थिति में हर्षवर्धन बाज...