प्रयागराज, नवम्बर 3 -- Prayagraj News: प्रयागराज। मलाक हरहर से स्टेनली रोड के बीच 9.9 किलोमीटर लंबाई के निर्माणाधीन सिक्स लेन पुल के कार्य देखने सोमवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। स्टेनली रोड स्थित कलश चौराहे से ब्रिज पर आगे बढ़ने पर डेढ़ किमी की दूरी तक वाल रिटेनिंग व सड़क बनी दिखी। डिप्टी सीएम आगे बढ़े तो ना सड़क का निर्माण हुआ था और ना ही रिटेनिंग वॉल दिखी। दो किमी आगे तक जाने पर उन्हें सिर्फ गिट्टी से पटी सड़क पर मिट्टी का बड़ा-बड़ा टीला दिखाई दिया। स्पीड से चल रहे वाहनों का काफिला रेंगने लगा। गंगा पर 860 मीटर के एक्स्ट्रा डोज पिलर की ओर वाहन नहीं जा सके तो डिप्टी सीएम उतर गए। वहां सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिशाषी अभियंता वरुण वार्ष्णेय उन्हें ब्रिज की प्रगति रिपोर्ट के बारें में जानकारी देते हैं। इस पर केशव न...