प्रयागराज, नवम्बर 19 -- Prayagraj News: प्रयागराज। जनगणना कार्य में एक साथ दोहरी ड्यूटी लगाने के विरोध में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को डीआईओएस संतोष कुमार राय से मुलाकात की। संरक्षक हरि प्रकाश यादव ने अपनी बात रखी। डीआईओएस ने जल्द ही कोई नया व्यवहारिक आदेश देने की बात कही है। इस मौके पर उपेन्द्र वर्मा, सुरेंद्र प्रताप सिंह, लक्ष्मी नारायण सिंह, डीपी यादव, लालमणि यादव, अरुण सिंह, दिनेश यादव, आशीष गुप्ता, महेंद्र यादव, सोनू सिंह, अनुभान सिंह, पुरुषोत्तम वर्मा, अशोक पटेल, कमलेश यादव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Hardoi News: जनगणना ड्यूटी में लगाए शिक्षकों को कार्यमुक्त करने की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...