प्रयागराज, नवम्बर 20 -- Prayagraj News: प्रयागराज। संगम नगरी में रहकर पढ़ाई कर रहा 16 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। किशोर बुधवार शाम अपने एक दोस्त के साथ घर से निकला था, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मूलरूप से आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र स्थित चतुरपुर मधईपट्टी निवासी 16 वर्षीय रचित निषाद (पुत्र स्व. संतोष निषाद) प्रयागराज के बक्सी खुर्द, दारागंज में अपने मामा रोशन निषाद के घर रहकर पढ़ाई करता है। मामा रोशन निषाद द्वारा दी गई लिखित शिकायत के अनुसार, रचित बुधवार (18 नवंबर) की शाम करीब 4:15 बजे अपने दोस्त सिद्धार्थ तिवारी के साथ घर से निकला था।देर यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: स्कूल गया छात्र लापता, घ...