प्रयागराज, नवम्बर 14 -- Prayagraj News: इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज के स्थापना के रजत जयंती पर 'भारतीय ज्ञान परंपरा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और उससे आगे' विषयक दो-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन बलरामपुर हाउस में शनिवार को हुआ। मुख्य अतिथि काशी नरेश विश्वविद्यालय, ज्ञानपुर, भदोही की कुलपति प्रो. उमा श्रीवास्तव ने कहा कि भारत सदैव विश्वगुरु रहा है। आज आवश्यकता है कि हम अपनी प्राचीन ज्ञान संपदा को आधुनिक तकनीक से जोड़कर आत्मनिर्भर और विकसित भारत का निर्माण करें। कृत्रिम बुद्धिमत्ता दोधारी तलवार की तरह है, जिसका उपयोग युवा पीढ़ी को अत्यंत ही सावधानी से करना चाहिए अन्यथा, उन्हें उसके नकारात्मक परिणाम भी भुगतने पड़ सकते हैं। हृदय रोग जीवविज्ञानी और अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (एएनआरएफ) की राष्ट्रीय विज्ञान अध्यक्षा डॉ. मधु दीक्षित ने यु...