प्रयागराज, सितम्बर 13 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कैंट थानाक्षेत्र के कमला नगर स्थित देव निकेतन मंदिर से पीतल के दो गमला स्टैंड चोरी हो गए। मंदिर के पुजारी ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो एक व्यक्ति दोनों स्टैंड प्लास्टिक की बोरी में ले जाता दिखाई दिया। सहयोगियों की मदद से उसकी पहचान तेलियरगंज निवासी सोनू अंसारी के रूप में हुई।मंदिर के पुजारी रामानुज द्विवेदी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन सितंबर की शाम वह मंदिर की साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान पीतल के दोनों गमला स्टैंड मंदिर के बाहर रखे थे। सफाई पूरी करने के बाद उन्होंने देखा तो दोनों स्टैंड गायब थे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: दर्शन करने आया युवक मंदिर से स्टैंड चुरा ले गया इसके बाद मंदिर और रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। इसमें दर्शन करने आया एक...