Prayagraj News: देव दीपावली पर संगम में होगा भव्य आयोजन, तैयारियों में जुटेंगे विभाग
प्रयागराज, अक्टूबर 21 -- Prayagraj News: प्रयागराज। संगम तट पर देव दीपावली के आयोजन को भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने दशहरे के बाद ही सभी संबंधित विभागों के अफसरों को आयोजन की तैयारी में जुटने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार संगम पर भव्य आयोजन कराया जाएगा। आयोजन की जिम्मेदारी प्रयागराज मेला प्राधिकरण को नोडल अधिकारी के रूप में सौंपी जाएगी। इसके साथ ही संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी होंगी। प्रशासन का जोर आयोजन की रूपरेखा समय से तैयार करने और सभी जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.