प्रयागराज, अगस्त 19 -- Prayagraj News: प्रयागराज। देर रात हुई बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या फिर गंभीर हो गई। जार्जटाउन में लगातार तीसरे दिन बारिश का पानी घरों में घुसने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। बाई का बाग स्थित बंगाली टोला भी तीन दिन से जलमग्न है। करेली, रामबाग और राजरूपपुर की सड़कें पानी से लबालब होकर दरिया में तब्दील हो गईं। कई मोहल्लों में आवागमन प्रभावित रहा और लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हुई।इन इलाकों में पहले ही पानी भरा होने से सैक़ड़ों परिवार घरों में कैद है। स्थानीय लोगों ने जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- प्रयागराज में बारिश बनी आफत, घरों में घुसा पानी; पॉश इलाकों में भी सड़कें जलमग्न यह भी पढ़ें- Prayagraj News: जहां कभी नहीं भरता था पानी, वहां भी घरों में घुस गई आफत ...