प्रयागराज, अगस्त 6 -- Prayagraj News: हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सरायइनायत थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।​पीड़िता अपने ननिहाल में रहती है। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर नामजद तहरीर दी थी, जिसके आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। गुरुवार को पुलिस वांछित आरोपी को नसीरापुर इनर रिंग रोड के पास से नामजद आरोपी रोहित भारतीय पुत्र चंद्रमा प्रसाद निवासी- ग्राम नया तालाब, थाना करछना को दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार गौतम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बलात्कार, धमकी व पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में चालान कर उसे जेल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से कई ...