प्रयागराज, सितम्बर 12 -- Prayagraj News: छोटा बघाड़ा निवासी रश्मि कुशवाहा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति अमित त्रिपाठी अमित ऑटो पार्ट्स व जनरल मर्चेंट की दुकान चलाते हैं। आरोप है कि 25 अगस्त की शाम संजू यादव उर्फ बिहारिन, उसके बेटे विनय यादव और अमित यादव दुकान पर पहुंचे। तीनों ने पहले गालीगलौज फिर मारपीट की। शोर सुनकर वह और उनकी मां ऊषा देवी बीचबचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: मामूली बात पर मारपीट, तीन पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...