Prayagraj News: दुकान बुलाकर युवती पर जानलेवा हमला
प्रयागराज, सितम्बर 4 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। बसंत विहार अपार्टमेंट, ड्रमंड रोड सिविल लाइंस निवासी जोएना यशी पुथराना ने धूमनगंज पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक सितंबर की रात अनूप केसरवानी के बुलाने पर वह उसकी सुलेम सराय स्थित दुकान अनूप वस्त्र भंडार पहुंची, जहां विवाद के दौरान आरोपियों ने ईंट और डंडे से हमला कर दिया।हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट आई। हमलावरों ने उसका आईफोन भी तोड़ दिया। पुलिस अनूप केसरवानी, अंकुर केसरवानी व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.