Prayagraj News: दुकान बंद कर घर लौट रहे युवक पर ईंट से हमला
प्रयागराज, जुलाई 14 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल लाइंस क्षेत्र में दुकान बंद कर घर लौट रहे युवक पर चार लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करने के बाद ईंट से सिर पर कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान हो गया। पुलिस दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।मिन्हाजपुर जल संस्थान निवासी सुशील कुमार द्विवेदी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 मई को वह बिग बाजार के पास स्थित अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अमन गुप्ता और करण गुप्ता निवासी बरबोली बारी, फाफामऊ अपने दो अज्ञात साथियों के साथ पहुंचे। आरोप है कि चारों ने गाली-गलौज करते हुए ईंट से उनके सिर पर कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर से खून बहने लगा। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने दोबारा इलाके में दिखाई देने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.