प्रयागराज, जुलाई 3 -- Prayagraj News: प्रयागराज। शराब की दुकानों के बाहर खुले में जाम छलकाने वालों पर अब शिकंजा कसेगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को आबकारी विभाग के अफसरों को सख्त निर्देश दिए हैं कि दुकान के बाहर शराब पीने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

सख्त अभियान डीएम ने इस मामले में चार दिन का विशेष अभियान चलाकर रिपोर्ट देने को कहा है। उन्होंने कहा कि शिकायतें मिल रही हैं कि जिले के सिविल लाइंस, लाउदर रोड, अलोपीबाग समेत कई इलाकों में बड़ी संख्या में लोग शराब की दुकानों के बाहर ही बैठकर शराब पीते हैं। शाम होते ही दुकानों के बाहर लोगों की भीड़ लग जाती है। इससे देर रात तक आसपास से गुजरने वाले आम नागरिकों, महिलाओं और परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार विवाद और हंगामे की स्थिति भी बन जाती है।

प्रवर्तन ट...