प्रयागराज, नवम्बर 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज। पांच दिवसीय दीप पर्व के समापन पर अनामिका चौधरी निषाद के नेतृत्व में बलुआ घाट स्थित यमुना तट पर पूजा-अर्चना के बाद स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने जनकल्याण, सुख-समृद्धि की कामना करते हुए लोगों को यमुना घाट स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया। अनामिका चौधरी निषाद ने कहा कि धनतेरस से भैयादूज तक दीपोत्सव, भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व तथा चित्रगुप्त पूजा सहित सभी आयोजन सकुशल संपन्न होने पर ईश्वर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि त्योहार आपसी सहयोग, प्रेम और सुरक्षा के संकल्प का संदेश देता है। अभियान के दौरान 'नहीं थकेंगे, स्वच्छ करेंगे, नहीं रुकेंगे, स्वच्छ करेंगे' के नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही यमुना को प्रदूषण और घाटों को पॉलीथिन मुक्त रखने की अपील की गई। टीम लीडर न...