प्रयागराज, नवम्बर 10 -- Prayagraj News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केशव नगर, प्रयाग दक्षिण की ओर से मंगलवार को दारागंज स्थित दशाश्वमेध घाट पर दीपावली मिलन उत्सव एवं गंगा स्नान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण और शाखा आयोजन से हुई। इस दौरान शारीरिक व्यायाम, योग और खेलकूद गतिविधियां भी हुईं। इसके बाद स्वयंसेवकों ने मां गंगा में स्नान किया। गोसेवा के लिए दक्षिण भाग के बौद्धिक प्रमुख सतीश साहू को सम्मानित किया गया। नगर संघचालक राजेंद्र मिश्रा और कार्यक्रम अध्यक्ष अरुण त्रिपाठी ने उन्हें अंगवस्त्र एवं श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की। सतीश साहू ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व अंधकार से प्रकाश, निराशा से आशा और असत्य से सत्य की ओर बढ़ने का संदेश देता है। दीपावली समाज में सद्भाव, समरसता, एकता और से...