प्रयागराज, नवम्बर 11 -- Prayagraj News: प्रयागराज। रोशनी का पर्व दीपवाली का जश्न कई लोगों की सेहत और सुरक्षा पर भारी पड़ गया। सोमवार और मंगलवार को 250 से अधिक मरीज अस्पताल पहुंचे। इसमें लगभग 60 लोग पटाखों से झुलसे हुए थे। आसमान में छोड़े गए बैलून के जलते हुए टुकड़े आंख पर गिरने से जख्मी हो गए। पटाखों से घायलों में सबसे ज्यादा सात से 14 साल तक के बच्चे हैं। मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय गंभीर रूप से जख्मी पांच मरीजों को भर्ती किया है। डॉ. आरती सिंह के अनुसार बच्चों की कार्निया खराब हो गयी। एसआरएन अस्पताल के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक मेजर डॉ. जितेन्द्र शुक्ल ने बताया कि पटाखों से झुलसे चार मरीजों का बर्न यूनिट में उपचार चल रहा है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: रोशनी के पर्व पर 50 लोगों की आखों में छाया अंधेरा शिवम (6) और रोहन (8) की आंख में बारू...