प्रयागराज, अगस्त 12 -- Prayagraj News: माता कलावती कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन एवं ग्रामीण विकलांग विद्यालय में सोमवार को दिव्यांग बच्चों के बीच स्टेशनरी और यूनिफॉर्म का वितरण किया गया। चेयरमैन अक्षत तिवारी ने बताया कि यहां स्पेशल एजुकेशन में दो वर्षीय टीचर ट्रेनिंग डिप्लोमा कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। यह कोर्स डीएलएड के समकक्ष है और रिहैबिलिटेशन काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त है। कोर्स पूरा करने वाले अभ्यर्थी प्राथमिक शिक्षा के स्तर पर नियुक्ति के लिए योग्य होते हैं। कार्यक्रम में प्रिंसिपल प्रज्ञा तिवारी समेत शिक्षक और दिव्यांग छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...