प्रयागराज, नवम्बर 17 -- Prayagraj News: प्रयागराज। त्योहारों के बाद रांची-आनंद विहार, जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस और पाटलिपुत्र-एलटीटी के अलावा छपरा-उधना, दानापुर-बेंगलुरु, पटना-अहमदाबाद, राजगीर-अहमदाबाद और पटना-पुणे के लिए भी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। रांची-आनंद विहार स्पेशल 17 नवंबर को रांची से रवाना होकर सूबेदारगंज 18 नवंबर की रात 12:38 बजे पहुंचेगी। जयनगर-एलटीटी ट्रेन 17 और 24 नवंबर को चलेगी। यह प्रयागराज छिवकी अगले दिन दोपहर 2:35 बजे पहुंचेगी। पाटलिपुत्र-एलटीटी ट्रेन 18 नवंबर को रात आठ बजे छिवकी पहुंचेगी। इसके अलावा छपरा-उधना 20 नवंबर को सुबह 6:50 बजे, पटना-अहमदाबाद 18 नवंबर को सुबह छह बजे और पटना-पुणे 19 नवंबर को सुबह 5:10 बजे छिवकी पहुंचेगी। रेलवे ने यात्रियों से एनटीईएस ऐप या 139 पर ट्रेनों की स्थिति जानने की अपील की है। यह भी पढ...