प्रयागराज, अक्टूबर 21 -- Prayagraj News: दिल्ली की एक फर्म के नाम पर कारोबार का भरोसा दिलाकर राजरूपपुर के कारोबारी से चार लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि रोलिंग और प्री-फैब्रिकेटेड पार्ट्स का काम दिलाने का झांसा देकर रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए। धूमनगंज पुलिस नामजद एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। रोल्स रॉयल विनायक सिंडिकेट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक चंद्रा सिंह की तहरीर के मुताबिक, उनका दिल्ली निवासी त्रिपुरारी चौधरी से परिचय हुआ था। उसने अपनी फर्म जय मां दुर्गा इंटरप्राइजेज के माध्यम से रोलिंग और प्री-फैब्रिकेटेड पार्ट्स का काम करने की बात कही थी। उस पर भरोसा कर 28 सितंबर को दो बार में दो-दो लाख रुपये संबंधित फर्म के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इस तरह कुल चार लाख रुपये भेजे गए। लेकिन, रुपये भेजने के बा...