प्रयागराज, जुलाई 4 -- Prayagraj News: प्रयागराज। दारागंज क्षेत्र में सीवर लाइन दुरुस्त नहीं हुई है। पूर्व पार्षद राजेश श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में सीवर लाइन से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है और कई स्थानों पर गंदे पानी की निकासी की समस्या बनी हुई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में नाली में डाली गई सीवर लाइन को लेकर भी सवाल उठे थे, लेकिन अब तक स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से क्षेत्र की सीवर व्यवस्था दुरुस्त कराने, क्षतिग्रस्त लाइनों की जांच कराने और जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...