प्रयागराज, अक्टूबर 15 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। दहेज में दस लाख रुपये और कार की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने, जबरन गर्भपात कराने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगा है। पीड़िता ने अपने पति, सास, ससुर, जेठ समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस आयुक्त से शिकायत की है। आरोपित पति केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक है, जबकि ससुर उत्तर प्रदेश पुलिस में दारोगा है। पीड़िता ने मेजा थाने में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस अधिकारियों से शिकायत की तो महिला थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: दरोगा की बहू ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमादहेज की मांग और प्रताड़ना के आरोप मेजा क्षेत्र के समोगरा गांव की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी वर्ष 2021 को विपुल कुमा...