प्रयागराज, सितम्बर 4 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। मैनापुर जलालपुर घोषी निवासी एक गर्भवती विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। उसके मुताबिक ससुराल पक्ष पांच लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहे हैं। विवाहिता की तहरीर पर एयरपोर्ट थाने में पति समेत आधा दर्जन ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।पीड़िता खुशबू कुमारी की तहरीर के मुताबिक, शादी के बाद से ही पति व उसके परिजन कम दहेज को लेकर उसे ताने मारते थे। मई में तीन माह की गर्भावस्था के दौरान पति संदीप कुमार ने शराब के नशे में उसकी पिटाई की और अगले दिन भी उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि 14 मई की रात पति उसे और ढाई साल की बेटी को मैनापुर स्थित एक स्कूल के पास छोड़कर चला गया और पांच लाख रुपये व बाइक लेकर आने...