Prayagraj News: दवा लेने जा रही मां-बेटी की ट्रेन से कटकर मौत
प्रयागराज, अगस्त 15 -- Prayagraj News: मांडा (प्रयागराज)। रेल लाइन पार कर मासूम बेटी संग दवा लेने जा रही महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस कर्मियों ने लोगों से पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। मांडा थाना क्षेत्र के भारतगंज चौकी अंतर्गत उमापुरकला ग्राम पंचायत के निषाद बस्ती निवासी रमाशंकर निषाद की पत्नी कबूतरा देवी (40 वर्ष) अपनी तीन साल की बेटी देविका के साथ टिकरी गांव के एक प्राइवेट अस्पताल में दवा लेने के लिए शनिवार शाम पांच बजे जा रही थी। गांव से प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर पहुंचने के लिए रेलवे अंडरपास या पुल न होने से उमापुर गांव के लोग दिल्ली हावड़ा मुख्य रेलमार्ग पार करके ही बाहर निकलते हैं। कबूतरा देवी भी जब बेटी को गोद में लेकर रेलवे लाइन पार करने लगी, उसी समय डाउनलाइन पर एक तेज रफ्तार ट्रेन आ गई। मां-बेटी की ट्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.