प्रयागराज, नवम्बर 7 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। इलाहाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और वरिष्ठ सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को सोरांव स्थित मुख्य कार्यालय में असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर संजय कुमार और औषधि निरीक्षक सुनील कुमार रावत से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और लाइसेंस नवीनीकरण, गोदाम के लाइसेंस तथा दुकान के स्थान परिवर्तन से जुड़ी समस्याएं रखीं। संजय कुमार ने समस्याएं सुनकर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।अधिकारियों ने दवा कारोबारियों को एनआरएक्स दवाओं की खरीद-बिक्री का पूरा विवरण नियमानुसार रखने के निर्देश दिए। दो से आठ डिग्री तापमान पर रखी जाने वाली दवाओं को फ्रिज में रखने और दुकानों पर साफ-सफाई बनाए रखने को भी कहा। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष अनिल दुबे, महामंत्री...