प्रयागराज, सितम्बर 12 -- Prayagraj News: धार्मिक, सामाजिक व एकजुटता का प्रतीक दधिकांदो मेला का शनिवार को चांदपुर सलोरी से शुभारंभ हो गया। 26 सितंबर तक शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में परंपरा और उत्सव के साथ मेला आयोजित किया जाएगा। सलोरी दधिकांदो मेले में पुष्पवर्षा के बीच भव्यता से श्रीकृष्ण-बलदाऊ दर्शन देने के लिए निकले। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, महापौर गणेश केसरवानी और एडीएम सिटी सत्यम मिश्र, दधिकांदो मेला कमेटी के अध्यक्ष राकेश शुक्ल कंचन और कमेटी के पदाधिकारियों ने प्राचीन शिव मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण व बलदाऊ का विधि-विधान से पूजन करके किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर श्रीकृष्ण-बलदाऊ को फूलों से सजी बघ्घी पर आसीन किया गया। श्रीकृष्ण-बलदाऊ के दर्शन के लिए निकलते ही जय ब्रह्मचारी.-जय कृष्ण-मुरारी के जयकारे...