प्रयागराज, सितम्बर 12 -- Prayagraj News: कमला नगर निवासी पुजारी रामानुज द्विवेदी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन सितंबर की शाम वह मंदिर की साफ-सफाई कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पीतल के दो गमले के स्टैंड बाहर रखे थे। सफाई पूरी होने पर दोनों स्टैंड गायब मिले। सीसीटीवी फुटेज और रास्ते में लगे कैमरों की जांच में एक युवक प्लास्टिक की बोरी में दोनों स्टैंड ले जाता दिखाई दिया। पूछताछ में उसकी पहचान तेलियरगंज निवासी सोनू अंसारी के रूप में हुई। कैंट पुलिस ने पुजारी की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...