प्रयागराज, अगस्त 21 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। तेलियरगंज में दरोगा की पत्नी से दिनदहाड़े असलहे के बल पर सोने की चेन लूटने वालों को शिवकुटी पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने रिवर फ्रंट रोड से शंकरघाट की तरफ जाने वाली रैंप सड़क से गिरफ्तार कर लूटी गई सोने की चेन, दो तमंचा, एक कारतूस और बाइक बरामद की गई। लूटपाट करने वाले तीनों बदमाश कौशाम्बी जिले के रहने वाले बताए गए हैं।पुलिस के अनुसार, शंकरघाट तेलियरगंज निवासी दरोगा की पत्नी मिथिलेश शुक्ला स्वतंत्रता दिवस के दिन मोहल्ले के शनिदेव मंदिर में पूजन करने गई थीं। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: घर के बाहर खड़ी दरोगा की पत्नी से बदमाशों ने सोने की चेन लूटी मंदिर के पास बाइक सवार युवक ने तमंचा दिखाकर उनकी सोने की चेन लूट कर फरार हो गए।...