प्रयागराज, अक्टूबर 14 -- Prayagraj News: सरोजनी नायडू मार्ग तक सीमित अर्बन मार्केट का दायरा बढ़ाकर दयानंद मार्ग तक पहुंचाने की कोशिश एक दुकानदार को भारी पड़ गई। खानपान के स्टाल के उद्घाटन की तैयारी चल रही थी। दुकान को सजाया जा चुका था और बुधवार को उद्घाटन होना था। इसी बीच सड़क पर अर्बन मार्केट के तहत स्टाल खोले जाने की सूचना नगर निगम के अपर नगर आयु्क्त अरविंद राय को मिली। अधिकारी प्रवर्तन दल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दुकान संचालक से पूछताछ की और स्पष्ट किया कि अर्बन मार्केट सरोजनी नायडू मार्ग तक ही सीमित है। दयानंद मार्ग पर स्टाल लगाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने दुकानदार को तत्काल दुकान हटाने की चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा नहीं करने पर स्टाल तोड़ दिया जाएगा। कार्रवाई की चेतावनी मिलने पर दुकानदार ने दुकान हटाने का आश्वासन दिया। इस...