प्रयागराज, सितम्बर 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज। सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह ने कीडगंज दधिकांदो मार्ग का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने अफसरों से कहा कि जो काम बाकी हैं, उन्हें दोपहर तक पूरा कर लिया जाए। कीडगंज का दधिकांदो मेला शनिवार को आयोजित होगा। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने मार्ग की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मेले के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न होने देने के निर्देश दिए। साथ ही, मार्ग पर लंबित कार्यों को समय से पूरा करने को कहा। दधिकांदो मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: चांदी के हौदे पर दर्शन देने निकले कृष्ण-बलदाऊ इसे देखते हुए प्रशासन...