प्रयागराज, अगस्त 5 -- Prayagraj News: प्रयागराज विधि संवाददाता। जिला अधिवक्ता संघ, इलाहाबाद के चुनाव को लेकर बुधवार को चुनावी माहौल और गर्म हो गया। घोषित कार्यक्रम के अनुसार दक्षता भाषण हुआ, जिसमें अध्यक्ष से लेकर कार्यकारिणी तक सभी पदों के प्रत्याशियों ने अपनी प्राथमिकताएं अधिवक्ताओं के सामने रखीं। इसके साथ ही चुनाव अधिकारियों ने मतदान की तैयारियों की विस्तृत जानकारी देकर निष्पक्ष एवं व्यवस्थित मतदान का भरोसा दिलाया।

मतदान की तिथि और समय चुनाव अधिकारियों ने बताया कि 7 अगस्त को मतदान पुराने जिला जज कोर्ट परिसर में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतदाताओं का प्रवेश पुराने जिला जज कोर्ट परिसर के मुख्य द्वार से होगा, जबकि निकास नजारत की ओर से रहेगा। मतदाताओं की सुविधा के लिए तीन प्रवेश द्वार बनाए गए हैं, जिनमें एक द्वार वरिष्ठ अधिवक्ताओं ए...