Prayagraj News: थाने के पास युवक पर लाठी-डंडों से हमला
प्रयागराज, नवम्बर 4 -- Prayagraj News: जार्जटाउन थाने के पास सोमवार रात जाम में फंसे एक युवक पर पुरानी रंजिश में हमला कर दिया गया। मामले में आठ नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। थरवई के शीतलपुर गांव निवासी राज सिंह के मुताबिक, अजय यादव, सिद्धार्थ यादव, नान्हू पासी, अमरीश यादव उर्फ सरकार, जिशान, विवेक यादव, अभय यादव और नयन मिश्रा समेत 10-15 अज्ञात लोगों ने उसे थाने के पास घेर लिया। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। वह बेहोश हो गया। दोस्त अमन सिंह को भी गंभीर चोट आई। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.