Prayagraj News: त्योहार से पहले खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, तीन नमूने लिए
प्रयागराज, नवम्बर 5 -- Prayagraj News: त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को नैनी और झूंसी क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी और निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के तीन नमूने संग्रहित किए गए। टीम ने नैनी के पूरा फतेह मोहम्मद स्थित स्वामी स्वीट हाउस से बेसन के लड्डू का नमूना लिया। वहीं, झूंसी क्षेत्र में छोला और भटूरा के नमूने संग्रहित किए गए। सभी नमूनों को गुणवत्ता की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों और स्वच्छता नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Haldwani News: त्योहार पर मिठाई-दूध की दुकानों पर छापे, 11 नमूने जांच को भेजे खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.