प्रयागराज, जुलाई 21 -- Prayagraj News: मानसून की मेहरबानी से बारिश तो हुई पर सिस्टम की लापरवाही के चलते प्रयाग स्टेशन के पास एलनगंज अंडरपास, मेडिकल कॉलेज चौराहा, रामबाग आरओबी और जीआईसी के सामने जलभराव हो गया। एलनगंज अंडरपास के हालात अधिक खराब रहे, जहां करीब एक फीट पानी में दिनभर दोपहिया वाहन चालक गिरते रहे, लेकिन जिम्मेदार विभाग न तो पानी निकलवा सका और न ही हादसों को रोकने के लिए कोई प्रभावी व्यवस्था कर पाया। लगातार दूसरे वर्ष वही तस्वीर सामने आने से नगर निगम व अन्य सरकारी एजेंसियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। हैरानी की बात यह है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद इस बार भी जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई। महाकुम्भ-2025 के पहले बनाए गए अंडरपास से क्षेत्र के लोगों को राहत तो मिली, लेकिन बारिश में दो साल से जलभराव हो रहा है, यह क...