प्रयागराज, नवम्बर 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज। माघ मेला 2027 में तीर्थ पुरोहितों को कल्पवासियों के लिए 50 प्रतिशत अधिक भूमि आवंटित करने की मांग उठी है। तीर्थ पुरोहित प्रयागवाल समाज की बैठक बुधवार को ओमकारेश्वर मंदिर, यमुना बैंक रोड स्थित संस्था के कार्यालय में हुई। इसमें मेला प्रशासन से तीर्थ पुरोहितों को भूमि आवंटन की प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू कराने की मांग की गई। संस्था के संयोजक श्रवण कुमार शर्मा ने कहा कि कल्पवासियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए तीर्थ पुरोहितों को पिछले वर्षों की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक भूमि दी जाए। साथ ही सभी तीर्थ पुरोहितों की भूमि का रिकॉर्ड छावनी परिषद के रजिस्टर में दर्ज कराया जाए। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: संगम पर इस बार 400 मीटर में आरक्षित रहेगी जगह बैठक की अध्यक्षता कर रहे संस्था के संरक्षक चन्द्रन...