प्रयागराज, अगस्त 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज। प्रयागराज में कई दिनों तक लगातार हुई बारिश से शहर की अधिकतर सड़कों को क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से आम जनमानस को हो रही परेशानियों का समाधान करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने कवायद की है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड के अधिशाषी अभियंता पीके राय ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है। जिसमें अवर अभियंता सर्वानद राम, वरिष्ठ सहायक अभिषेक सिंह राठौर व कनिष्ठ सहायक प्रशांत तिवारी हैं। यह कमेटी जिले में कही पर भी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोबाइल नंबर 9415994469 पर दी जाने वाली सूचना के बाद उस सड़क की मरम्मत करने विभागीय टीम पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: सड़क क्षतिग्रस्त है तो पीडब्ल्यूडी को दें सूचना यह भी पढ़ें- Gangapar News: एक्...