प्रयागराज, अगस्त 7 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। प्रयागराज में तीन दिनों तक रिमझिम से लेकर तेज बारिश से लोगों को राहत मिली तो शुक्रवार को धूप निकली। दिनभर धूप खिली रही तो अधिकतम पारा सात डिग्री सेल्सियस तक उछलकर 34.4 पहुंच गया। जबकि छह अगस्त को अधिकतम पारा 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि मौसम का मिजाज अगले छह दिनों तक फिर बदलने के आसार हैं और गरज-चमक के साथ एक-दो चरण में बारिश होने की संभावना जताई गई है।सात अगस्त को सुबह आसमान में बादल छाया रहा और बदरी दिखाई दे रही थी। इसकी वजह से सुबह 8:30 बजे ही उमस 88 फीसदी पहुंच गई। बादल हटने के बाद नौ बजे के आसपास धूप निकली। दिनभर तेज धूप व उमस से लोग पसीने से तरबतर होते रहे हालांकि रात में नौ बजे के बाद कुछ इलाकों में बारिश हुई। चार से छह अगस्त तक बारिश की वजह से मौसम का मि...