प्रयागराज, अगस्त 24 -- Prayagraj News: एमएनएनआईटी लेडीज क्लब में तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुषमा त्रिपाठी और श्वेता श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान नृत्य, रंगोली और ग्रुप डांस समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। नृत्य प्रतियोगिता में मंजरी त्रिपाठी प्रथम और स्वाति दूसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही। सरिता दुबे को तीज क्वीन का ताज महिला। क्लब की सेक्रेटरी सुदूपा दत्ता और दीपा मेहता ने आभार जताया। इस अवसर पर किरन रावत, प्रियंका त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...