प्रयागराज, सितम्बर 18 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। नीमसराय निवासी स्वास्तिका आर्या ने पति सुनील कुमार और उसके भांजे सत्यम पर सुलेमसराय स्थित किराये के मकान का ताला तोड़कर घरेलू सामान उठा ले जाने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।स्वास्तिका के मुताबिक पहले दर्ज मुकदमे में समझौते का उस पर दबाव बनाया जा रहा था। 22 अगस्त को कमरे पर लौटने पर ताला टूटा मिला और टीवी, इनवर्टर, गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान गायब था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...