Prayagraj News: ताला काटकर घर में घुसे चोर, विरोध पर की मारपीट
प्रयागराज, अगस्त 6 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। कल्याणी देवी निवासी मणींद्र मेहरोत्रा के अनुसार चार अगस्त की रात वह अपनी मां संध्या मेहरोत्रा और बहन माण्डवी मेहरोत्रा के साथ घर में सो रहे थे। तड़के करीब तीन बजे दो युवक ताला काटकर घर में घुस गए और चोरी करने लगे। आहट मिलने पर बहन की नींद खुली तो शोर मचाया।आरोप है कि दोनों युवक, जो एक-दूसरे को अजगर और मिराज नाम से बुला रहे थे, भागने लगे। पकड़ने का प्रयास करने पर उन्होंने तीनों के साथ मारपीट की और अलमारी में रखा 35 हजार रुपये तथा आधार कार्ड लेकर फरार हो गए। भागते समय आरोपी मौके पर कटर मशीन, ब्लेड और कटा हुआ ताला छोड़ गए। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: घर में घुसे चोर, विरोध करने पर मारपीट कर नकदी लेकर फरार पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.