Prayagraj News: तालाब की जमीन पर प्लॉटिंग, नगर निगम ने निर्माण तोड़ा
प्रयागराज, जुलाई 9 -- Prayagraj News: प्रयागराज। इलाहाबाद पश्चिमी के कटहुला गौसपुर स्थित तालाब की भूमि पर एक बार फिर कब्जा कर निर्माण की कोशिश नगर निगम ने विफल कर दी। भूमाफिया तालाब की जमीन पर प्लॉटिंग कर रहे थे। जानकारी होने पर अपर नगर आयुक्त अरविंद राय के नेतृत्व में नगर निगम की टीम प्रवर्तन दल के साथ पहुंची और दोनों प्लॉटों पर हो रहे निर्माणों को ढहा दिया। अवैध कब्जा हटाने के बाद नगर निगम ने तार लगाकर तालाब की घेरेबंदी कर दी है। इससे पहले भी नगर निगम ने अभियान चलाकर तालाब के चारों ओर किए गए अवैध कब्जों को हटाया था और सीमांकन कर उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की थी। इसके बावजूद कुछ लोगों ने दोबारा तालाब की भूमि पर प्लॉटिंग करने का प्रयास किया। नगर निगम कटहुला गौसपुर के इस तालाब के संरक्षण एवं सुंदरीकरण की योजना तैयार कर रहा है। नगर निगम के अधिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.