प्रयागराज, जुलाई 9 -- Prayagraj News: प्रयागराज। छह जुलाई की रात में बारिश के साथ चली तेज हवा के कारण एसआरएन अस्पताल परिसर में सहजन का पेड़ टूटकर गिर गया था। एक दिन बाद पेड़ को रास्ते से हटा दिया गया, लेकिन एक डाल बिजली के खंभे पर लटकी हुई है। खंभे पर लटकी हुई डाल किसी भी समय अचानक गिर सकती है। सिर पर डाल गिरने के डर से कॉलोनी के रहने वाले लोग उस मार्ग से आना-जाना बंद कर दिए हैं। अस्पताल परिसर में 100 परिवार रहते हैं। अस्पताल की ओपीडी, अल्ट्रासाउंड और एमआरआई जांच कक्ष के सामने रखी स्टील की कई कुर्सियां टूट गयी हैं। इससे मरीजों व तीमारदारों को परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत अल्ट्रासाउंड कक्ष के सामने होती है, जहां गर्भवती महिलाओं को मजबूरी में जमीन पर बैठना पड़ता है। डफरिन अस्पताल में छह माह से अधिक की गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउं...