प्रयागराज, नवम्बर 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज।। ऐनुद्दीनपुर इलाके में मंगलवार शाम तार काटने की मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। दबंगों ने एक घर में जबरन घुसकर महिला के साथ मारपीट व छेड़खानी की, वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों को भी लहूलुहान कर दिया। करेली पुलिस ने मामले में पांच नामजद समेत 10 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 24 नवंबर की शाम करीब साढ़े चार बजे की है। ऐनुद्दीनपुर निवासी एक 25 वर्षीय विवाहिता का सुबह तार काटने को लेकर आरोपियों से विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी रंजिश में कामरान, इमरान, इरफान, जावेद और शुएब करीब 10 अज्ञात साथियों के साथ जबरन घर में घुस आए। हमलावरों ने महिला से अभद्रता व छेड़खानी करते हुए मारपीट की, जिससे उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।शोर सुनकर महिला का प...