प्रयागराज, अक्टूबर 22 -- Prayagraj News: उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) की ओर से केंद्र के शिल्प हाट में 14 दिवसीय दीवाली मेले का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद, काशी प्रांत के अध्यक्ष व पूर्व आईजी केपी सिंह व एनसीजेडसीसी के निदेशक सुदेश शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर मेले का उद्घाटन किया। सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत ढोल की थाप पर सौदामिनी संस्कृत महाविद्यालय के बटुकों के स्वस्ति वाचन से हुई तो गौरी व यथार्थ ने 'वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ' का सस्वर पाठ किया। लोकगायिका प्रियंका माधुरी ने बिरहा गायन के माध्यम से 'बनवा में राम गइले, सिया के हरण भइले' जैसे गीत से राम वनगमन व सीता हरण की पीड़ा को सुरों में पिरोया। मथुरा के गिरधर गोपाल शर्मा व साथी कलाकारों ने ब्रज वंदना चारों धामों से निकला ब्रजधाम की मनमोहक प...