प्रयागराज, अक्टूबर 30 -- Prayagraj News: यूइंग क्रिश्चियन महाविद्यालय में शुक्रवार को पूर्व छात्र परिषद् की बैठक प्राचार्य एवं परिषद् के संरक्षक प्रो. एएस मोज़ेज की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। वर्ष 2027 में महाविद्यालय के 125वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तृत चर्चा की गई तथा सभी पूर्व छात्रों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। नई कार्यकारिणी में डॉ. हरीश चंद्र जायसवाल अध्यक्ष, सुबोध कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष, डॉ. आरुणेय मिश्र महासचिव, डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह संयुक्त सचिव, पवन कुमार तिवारी, सुजीत दुबे व डॉ. स्वप्निल श्रीवास्तव संगठन सचिव, नीरू सिंह व डॉ. सोनम राय महिला संगठन सचिव, डॉ. अभिनव लाल कोषाध्यक...