प्रयागराज, अक्टूबर 24 -- Prayagraj News: मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय (कॉल्विन) में शनिवार को नए प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अवधेश चौबे ने कार्यभार ग्रहण किया। कार्यवाहक प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस दुबे ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। डॉ. चौबे श्रावस्ती स्थित संयुक्त चिकित्सालय में बतौर वरिष्ठ परामर्शदाता के रूप में कार्यरत थे। इस मौके पर डॉ. चौबे ने कहा कि अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और बेहतर बनाने का प्रयास करूंगा। कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष सुजीत कनौजिया, मंत्री प्रमोद मौर्य, उपाध्यक्ष महेश प्रसाद, सुकेश, मनीष, राजेश राय ने भी स्वागत किया। डॉ. केके पांडेय, पूर्व अधीक्षक डॉ. माया देवी, डॉ. रामचंद्र, डॉ. सुरेश मौर्य, डॉ. महानंद, ज्ञानेंद्र पांडेय मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...