प्रयागराज, अगस्त 20 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। फरियाद लेकर डीसीपी नगर के कार्यालय पहुंचे एक अधिवक्ता से मारपीट और हत्या की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर चार नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ चौक कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।कालिंदीपुरम निवासी अधिवक्ता प्रशांत पांडेय ने तहरीर में आरोप लगाया कि मंगलवार दोपहर करीब साढ़े बजे वह अपने साथी अधिवक्ताओं के साथ डीसीपी कार्यालय पहुंचे थे। कार्यालय के बाहर मौजूद देवधर तिवारी, जितेंद्र तिवारी, रवि सिंह व ललित ओझा और दस अज्ञात लोगों ने पुरानी रंजिश में गालीगलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उन्हें जमीन पर गिराकर गला दबाया और जान से मारने की कोशिश की। मौके पर मौजूद अन्य अधिवक्ताओं ने बीचबचाव कर उन्हें बचाया। घटना के दौरान उनका मोबाइल भी गायब हो गय...