Prayagraj News: डीपीआर के फेर में फंसी प्रयागराज मेट्रो, जल्द शिलान्यास की उठी आवाज
प्रयागराज, सितम्बर 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज। प्रयागराज मेट्रो रेल परियोजना में लगातार हो रही देरी को लेकर नागरिकों में नाराजगी बढ़ रही है। कालिंदीपुरम आवास योजना में जेपी तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन और प्रयागराज विकास प्राधिकरण से परियोजना का शीघ्र शिलान्यास कर निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की गई। नागरिकों ने कहा कि 65 किलोमीटर के प्रस्तावित मेट्रो नेटवर्क को दो रूटों पर विकसित किया जाना है, लेकिन वर्षों से सर्वे और डीपीआर की प्रक्रिया ही चल रही है। इस पर काफी धनराशि खर्च होने के बावजूद धरातल पर काम नजर नहीं आ रहा। वक्ताओं ने कहा कि चुनावी अधिसूचना से पहले परियोजना को अंतिम रूप दिया जाए, अन्यथा इसके और लंबित होने की आशंका है। बैठक में आलोक गुप्ता, प्रदीप कुमार तिवारी, संजय शेखर पांडे, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.