प्रयागराज, नवम्बर 6 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। दीपावली से पहले रेलवे कर्मचारियों को डीए एरियर का भुगतान सुनिश्चित होने पर एनसीआरएमयू ने शुक्रवार को प्रयागराज मंडल और मुख्यालय के विभिन्न विभागों में जागरूकता अभियान चलाया।एनसीआरएमयू के अनुसार, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन और एनसीआरएमयू के प्रयासों से डीए एरियर का भुगतान सप्लीमेंट्री बिल के माध्यम से किया जा रहा है। इसमें एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा और उपाध्यक्ष आरडी यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अभियान में एनसीआरएमयू के सहायक महामंत्री अरुणेंद्र कुमार, प्रयागराज मंडल मंत्री डीएस यादव, मुख्यालय मंडल मंत्री एसके सिंह, बीके यादव, शाखा मंत्री नागेंद्र बहादुर सिंह, मुख्यालय अध्यक्ष मनोज कुमार और संयुक्त शाखा मंत्री विजेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कर...