प्रयागराज, अक्टूबर 15 -- Prayagraj News: डीएलएड-2023 बैच के तृतीय सेमेस्टर में 8644 प्रशिक्षु फेल हो गए हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से जारी परिणाम के अनुसार, डीएलएड-2023 बैच के तृतीय सेमेस्टर में पंजीकृत कुल 36181 प्रशिक्षुओं में से 25996 प्रशिक्षु पास हैं। 1541 का परिणाम अपूर्ण है जबकि 370 अनुपस्थित रहे। डीएलएड 2023 प्रथम सेमेस्टर में पंजीकृत 11830 प्रशिक्षुओं में से 296 अनुपस्थित रहे और 154 का परिणाम अपूर्ण है। 2517 फेल हो गए जबकि 9151 पास हैं। डीएलएड 2022 तृतीय सेमेस्टर में पंजीकृत 4200 प्रशिक्षुओं में से 312 अनुपस्थित, 32 का परिणाम अपूर्ण, 983 फेल और 3183 पास हैं। डीएलएड 2021 तृतीय सेमेस्टर में 1302 प्रशिक्षुओं में से 38 अनुपस्थित, 113 का परिणाम अपूर्ण, 68 फेल जबकि 348 पास हैं। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: डीएलएड 202...