Prayagraj News: डीएलएड द्वितीय-चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में 9798 प्रशिक्षु फेल
प्रयागराज, अक्टूबर 25 -- Prayagraj News: परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने 12 से 17 अक्तूबर तक आयोजित डीएलएड (पूर्व में बीटीसी) के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की बैक पेपर परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 2019, 2021, 2022 और 2023 बैच के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर में पंजीकृत 41,671 अभ्यर्थियों में से 40,640 उपस्थित और 1031 अनुपस्थित रहे। इनमें से 30,690 (75.52 प्रतिशत) प्रशिक्षु पास हैं, जबकि 9798 फेल हो गए हैं। विभिन्न कारणों से 152 अभ्यर्थियों का परिणाम अपूर्ण है। चतुर्थ सेमेस्टर में पंजीकृत 24234 प्रशिक्षुओं में से 23715 उपस्थित और 519 अनुपस्थित रहे। 17901 (75.48 फीसदी) पास हैं और 5694 फेल हो गए। वहीं 129 का परिणाम अपूर्ण है। वहीं द्वितीय सेमेस्टर में पंजीकृत 17,437 अभ्यर्थियों में से 16925 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 512 अनुपस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.